सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा के लिए जंग लड़ता झारखंड
झारखंड की राजधानी से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर चेरुआटारी गांव हैं।सड़क , बिजली और पानी जैसे मूलभुत सुविधाओं की भरी भरकम कमी से जूझ रहा है, शुक्रवार (29.03.2024) को गांव वासियों ने बताया कि हर दिन महिलाओं को पानी के लिए 2 किलोमीटर तक का सफ़र तय करना पड़ता है। पथरीली राहों और कटिली पगडंडियों को गांव वाले दिन भर में 5 से7 बार नापते हैं। बुजुर्ग हो चुंकि पियरकी देवी बताती हैं कि जब से वो शादी करके गांव आई तब से वो पानी के लिए संघर्ष कर रही है,एक दिन पानी लाने के दौरान फिसल कर गिर गई थी, जिसके वजह से उनके दांत भी टूट गए थे। शौचालय जो दैनिक क्रिया में शामिल है, उसके लिए लोगो को घर से बहार जाना पड़ता है ,सरकार ने शौचालय निर्माण करवा दिया लेकिन पानी की सुविधा ही नहीं है।एक कहावत है, पूरे गांव को कंप्यूटर दे दिए लेकिन गांव में बिजली नहीं दिए सरिता देवी कहती हैं,चुनाव प्रचार में हमारे गांव में सभी पार्टियों के लोग वोट मांगने आते हैं, और दुनियाभर के वादे भी करते हैं ,पर होता कुछ भी नहीं । गांव वालों ने कहा घर, सड़क, बिजली,पानी और बच्चों के लिए स्कूल नहीं है।इस साल होने वाले 19अप्र...