बेंगलुरु के लोकप्रिय कैफे में ब्लास्ट, IED बम लगाने वाला सीसीटीवी में कैद

 बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में स्थित लोकप्रिय भोजनालय रामेश्वरम कैफे में हुए बम विस्फोट में लगभग दस लोग घायल हो गए। घटना 1मार्च 2024 को आईईडी के विस्फोट से हुआ था जो एक बैग के अंदर था जिसे एक व्यक्ति कैफे में रखता हुआ सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ।

 बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए।

 बम दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच फटा और इस धमाके में होटल स्टाफ और ग्राहकों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए. हालांकि, इसमें किसी की जान की नुकसान नहीं हुआ

 फिलहाल इस मामले में एचएएल पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 इसमें कहा गया है कि फोरेंसिक विशेषज्ञों और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का दौरा किया है और जांच कर रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

साबुन जीवन का हिस्सा कैसे बना, आखिर ये साबुन कैसे काम करता है?

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

पोस्टमॉर्टम, समाज और कुछ खोखली धारणाएँ!