Posts

गेहूं में जौ की तरह छिपा भ्रष्टाचार

गेहूं में जौ की तरह छिपा भ्रष्टाचार अपने आप से पूछिए, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगे, तो आप उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे? भ्रष्टाचार के जो सरकारी आंकड़े होते हैं, वे बहुत हिम्मत के बाद सामने आते हैं। वे शासन-व्यवस्था के भीतर ‘गेहूं में जौ’ की तरह होते हैं। भ्रष्ट लोग अच्छे और ईमानदार लोगों के बीच इस तरह घुले-मिले रहते हैं कि आम लोगों को वे बगैर गौर किए नजर नहीं आते। और जब नजर आते हैं, तब तक शासन-व्यवस्था का एक हिस्सा खा चुके होते हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण हकीकत पेश करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी 70,584 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, इनमें से करीब 65 हजार शिकायतों का 31 दिसंबर, 2025 तक निपटारा कर दिया गया। इसके साथ ही, कुल लंबित शिकायतों में करीब दो हजार शिकायतें निर्धारित तीन महीने से अधिक समय से लंबित हैं, जो चिंताजनक है। ये आंकड़े उन लोगों के हैं, जिन्होंने हिम्मत दिखाई, चीजों को समझा और अपने हक की लड़ाई लड़ी। लेकिन इससे भी बड़ी संख्या में भारत के गांवों, कस्बों और शहरों में ...

नई त्रासदी के बाद वही पुरानी पटकथा

आखिर एक आम इंसान कहां सुरक्षित है, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में या किसी सुदूर गांव में? हमारे देश में कुछ लोगों ने व्यवस्था के भीतर रहकर ऐसी कहानी लिखी है, जिसकी पटकथा हमेशा एक जैसी होती है। हादसा होने के बाद "माफ कीजिए",  किसी की मौत के बाद मुआवजे का ऐलान। आज़ादी के बाद से आज तक व्यवस्था में बैठे कुछ लोगों ने जनता के विश्वास के साथ लगातार विश्वासघात किया है। वे इस व्यवस्था में दीमक की तरह अंदर ही अंदर इसे खोखला करते रहे हैं। इसका ताज़ा उदाहरण मुंबई है, जहां भारी बारिश के दौरान एक खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा मुंबई की मेयर ने की। लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी इंसान की जान की कीमत केवल मुआवजे से चुकाई जा सकती है? यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की घोर लापरवाही का परिणाम है। यही कारण है कि ऐसी घटनाओं का सिलसिला कभी खत्म होता दिखाई नहीं देता। हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग, मोरबी पुल हादसा और गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग जैसी घटनाओं को भी महज हादसा कह...

एक मुखौटा

भरोसे, प्रेम और आत्मविश्वास का मुखौटा ओढ़े इस समाज में मौजूद लोगों को न तो कोई एआई पहचान पाएगा और न ही कोई इंसान। कोई सच्चा प्रेमी इतना कठोर और निर्दयी कैसे हो सकता है कि किसी की जान लेने में एक पल की भी देरी न करे? इस आधुनिक, तेज़-रफ़्तार दुनिया में लोग केवल बाहर से स्वयं को सुव्यवस्थित और आकर्षक दिखाना चाहते हैं। अंग्रेज़ी लहजा, औपचारिकता का एक स्पर्श और रील्स की दुनिया को वास्तविक बनाने की जद्दोजहद—यही उनकी पहचान बनती जा रही है। लेकिन भीतर से वे खोखले होते जा रहे हैं, जहाँ इंसानियत और संवेदनशीलता का अभाव साफ़ दिखाई देता है। जितनी तेज़ी से मोबाइल फ़ोन के फीचर नहीं बदलते, उससे कहीं अधिक तेज़ी से लोगों ने अपने भीतर के रावण को राम का रूप देने की कला सीख ली है। आज भरोसा, प्रेम और आत्मविश्वास भी कई बार केवल एक मुखौटा बनकर रह गए हैं, जिसके पीछे वास्तविक व्यक्तित्व छिपा होता है। इसलिए भरोसे, प्रेम और आत्मविश्वास के इस मुखौटे से धोखा नहीं खाना चाहिए। घर-परिवार और समाज के सजग लोगों को मनोवैज्ञानिक, नैतिक और विश्वास की दूरबीन से हर परिस्थिति और हर व्यक्ति को बड़ी बारीकी से समझने का प्रयास करना...

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

Image
क्या आपने कभी घास पर नंगे पांव चलते हुए अप्रत्याशित शांति के साथ अनोखेपन को महसूस किया है? क्या आपने गौर किया है, जब आप नदी, नहर या समुद्र की लहरों के किनारे होते हैं, तो कैसे तनाव कम होने लगता है? यदि ऐसा महसूस किया है, तो शायद आपने अनजाने में खुद को ‘धरती से जोड़’ लिया है, यानी ‘ग्राउंडिंग’ की है। ग्राउंडिंग, या अर्थिंग का अर्थ है अपने शरीर को सीधे धरती की सतह से जोड़ना। हमारे पूर्वज बिना जूतों के  अधिकांश समय धरती पर चलते थे, अनजाने में ही उन्होंने ‘इस चलन’ को अपना लिया था। लेकिन आजकल घरों में मैट, सड़कें, और यहां तक जूते की वजह से हम धरती से कम जुड़ पाते हैं। और कहीं न कहीं अब लोग  नंगे पांव चलने को एक अजीब नाज़िए से देखते हैं ।  लेकिन  कहा जाता है कि ग्राउंडिंग से तनाव कम होता है, मूड बेहतर होता है, और दर्द में राहत मिलती है। लेकिन अभी इसके फायदों के बारे में पक्के सबूत कम हैं। आजकल सोशल मीडिया रील्स के जरिये ग्राउंडिंग से जुड़े कई उत्पादों की बात हो रही है, जैसे ग्राउंडिंग मैट या बेडशीट, जो अच्छी नींद का दावा करते हैं। क्या यह वाकई सेहत के लिए बेहतर है? मानव शरी...

कैंसर कैसे होता है? हर इंसान के डीएनए में छुपा है कैंसर का रहस्य!

Image
यह वाकई एक मुश्किल प्रश्न है। बहुत सारे लोग इसका जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं। कैंसर क्यों होता है, इसे समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि कैंसर कैसे होता है? शरीर की रचना कोशिकाओं (सेल्स) से होती है। इन्सान के शरीर में सैकड़ों तरह की कोशिकाएं होती हैं, सभी का काम करने का खास तरीका होता है। ये कोशिकाएं हमारी त्वचा, मस्तिष्क और हड्डियां और दूसरे अंग बनाती हैं। कुछ कोशिकाएं (जैसे मस्तिष्क और हड्डी) कई वर्षों तक जीवित रहती है, जबकि कुछ जैसे, लाल रक्त कोशिकाएं, केवल कुछ हफ्तों तक जीवित रहती हैं। शरीर में, खरबों तारों से भी कहीं ज्यादा कोशिकाएं हैं! जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, शरीर नई कोशिकाएं बनाती हैं। जब पुरानी कोशिकाएं मर जाती हैं, उनकी जगह नई कोशिकाएं ले लेती हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। कभी-कभी उन खरबों कोशिकाओं में से एक अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है और मरती नहीं है। यह बेकाबू कोशिका बार-बार विभाजित होती है और अपनी लाखों-करोड़ों कॉपियां बना लेती है। इससे एक गांठ (ट्यूमर) बन सकती है। ये कोशिकाएं शरीर के सभी भागों में फैल सकती हैं, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंग काम करना बंद कर सकत...

गोल्डन शावर ट्री: भारत की सड़कों पर सोने के आभूषण पहने ‘आरग्वध’

Image
इस धरातल पर हम थोड़े समय के लिए आए हैं। जल्दबाजी मत करो, चिंता मत करो। सबसे जरूरी बात, रास्ते में फूलों की खुशबू का आनंद लेना न भूलें। बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरे जीवन में आपने शायद अपने चारों ओर इस तपती हुई गर्मी में बारिश की बूंदों की तरह गिरते हुए पीले फूलों को नजरअंदाज कर दिया होगा। वे मनमोहक फूल भारत के कई शहरों में हैं, जो केरल का राजकीय फूल है, और दिल्ली के गोल्डन झुमके कहे जा सकते हैं। यह शहरों को सुनहरा बनाता है। बस एक पल रुकें, और सड़क के दोनों किनारों पर आपको पीले फूलों से ढके पेड़ नजर आएंगे, जिन्हें आप गोल्डन शावर ट्री या अमलतास के नाम से बुला सकते हैं। ये किसी भी शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अमलतास के सुनहरे फूल भारत के कई शहरों की शोभा बढ़ाते हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, और पुणे प्रमुख हैं। इन महानगरों के साथ-साथ, यह खूबसूरत वृक्ष कई अन्य शहरों और कस्बों की गलियों में भी अपनी पहचान बनाए रखता है। जब गर्मी की दस्तक होती है, तो अमलतास अपनी स्वर्णिम छटा बिखेरना शुरू कर देता है। आमतौर पर, मई से जून के बीच, भारत के वा...

पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ? से लेकर डायनासोर की विनाश तक की अनसुनी कहानी

Image
पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ, यह पता लगना सरल नहीं है, क्योंकि इसका निर्माण 4.5 अरब साल पहले हुआ था। इसलिए वैज्ञानिकों को यह देखना पड़ा कि पृथ्वी अब कैसी दिखती है, तथा सौरमंडल के अन्य ग्रह, चंद्रमा और मलबा कैसा दिखता है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि पृथ्वी का निर्माण उसी तरह से हुआ, जिस तरह से हम बर्फ के गोले से स्नोमैन बनाते हैं। वह पिंड जो हमारा घर (पृथ्वी) बना, अंतरिक्ष में तैरते हुए चट्टानों के मलबे 10 करोड़ साल से ज्यादा तक घूमता रहा। धीरे-धीरे इसमें इतने पदार्थ जुड़ते गए कि यह एक पूर्ण ग्रह बन गया।   वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में मौजूद क्षुद्रग्रहों (एस्टेरॉयड) और धूमकेतुओं (कॉमेट) के आकार, संरचना और स्थान का अध्ययन किया, तो पता चला कि यह 4.5 अरब साल पहले हमारा सौरमंडल आज के शनि ग्रह जैसा दिखता था, जहां सू्र्य के चारों ओर चट्टानों के छल्ले चक्कर लगते थे। अभी भी सूर्य के चारों ओर एक ऐसा छल्ला है, जिसे क्षुद्रग्रह पट्टी कहते हैं।सभी ग्रह चट्टानों के छल्लों से शुरू हुए थे और मलबे बर्फ के गोले की तरह बढ़ने लगे। मलबे के ये टुकड़े क्षुद्रग्रह थे, जो निर्मित हो रहे ग्रहों से तेजी से...