ज़मीन घोटाले में राजद पर निशान साधते गरजे शाह
बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहली बार पटना पहुंचे उन्होंने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा द्वारा आयोजित पिछड़ा अति पिछड़ा महासम्मेलन (पिछड़ा-अति पिछड़ा सम्मेलन) के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ जमीन मामलों को जोड़ते हुए कड़ी टिप्पणी की । शनिवार(9.3.2024) को पटना के पालीगंज में भाषण देते हुए कहा “लालू प्रसाद जी कभी भी पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकते; वह केवल एक ही काम कर सकता है और वह है उनकी जमीन हड़पना। मैं राजद को चेतावनी देना चाहता हूं कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार आई है और भूमि माफिया को दंडित किया जाएगा, ज़मीन से जुड़ी मामलों के जांच के लिए ”श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (एनडीए) उन मामलों की जांच के लिए एक समिति बनाएगी जिसमें गरीब लोगों की जमीन हड़प ली गई हो और वहीं जांच में दोषी पाये गये लोगों को जेल भेजा जायेगा.
गृह
मंत्री ने कहा मोदी जी एक गरीब घर से आया
हुआ आदमी है ,एक चाय बेचने वाले गरीब का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री बना है ,23
साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हैं
मोदी जी उनपर पच्चीस पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप हमारे विरोधी भी नहीं लगा सकते
हैं इसप्रकार का शासन मोदी जी ने किया है।
Comments
Post a Comment