पर्यावरण को रौंदने के बाद अब सिलिकॉन वैली जल संकट से जूझ रही है।
भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ कहे जाने वाला बेंगलुरु (bengaluru water crisis) 2024 के आते ही लागतार कई दिनों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर के कई इलाकों में बोरवेल सूख गए हैं। लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। कर्नाटक जल संकट ने हर जीव को अपने चपेट में लिया,अब तक 7,000 से अधिक गांवों, 1,100 वार्डों और 220 तालुकाओं को प्रभावित किया है। राज्य में लगातार कई वर्षों तक अधिशेष वर्षा देखी गई,बीबीएमपी द्वारा खोदे गए 10,955 बोरवेल में से 1,214 पूरी तरह से सूख गए हैं। 3,700 अन्य में, जल स्तर गिर गया है।
शहर जो अपने शानदार मौसम के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है यह शहर जो सबको अपनाता और उसे नौकरी देने का भी काम करता है। राज्य आज जल संकट से जूझ रहा है इसके कई कारण हैं
कम वर्षा और जल भंडार की कमी :पिछले कुछ मानसून वर्षों में शहर में अपर्याप्त वर्षा हुई है। जिस वजह से शहर में जल पूर्ति के प्राथमिक स्रोत कावेरी नदी पर केंद्रित रहा। नदी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ और पीने और कृषि के पानी क स्तर कम होता गया।
भूजल स्रोतों का अत्यधिक दोहन:बेंगलुरु की विस्फोटक वृद्धि जो हर दिन किसी नए लोगों से भरता हुआ शहर,परिणामस्वरूप
निवासी पानी की आपूर्ति के लिए बोरवेल पर निर्भर हैं। हालाँकि, गिरती बारिश और अत्यधिक प्रकृति दोहन के कारण, भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे कई बोरवेल सूख गए हैं।
अनियोजित बुनियादी ढाँचा:जल आपूर्ति प्रणालियों और सीवेज नेटवर्क सहित शहर का बुनियादी ढांचा जो अनियोजित होने से कभी अत्यधिक वर्षा के कारण शहर डूबने लगता है, शहर के तीव्र विकास के साथ तालमेल नहीं बिठा पाया है। यह अपर्याप्तता बढ़ती आबादी की मांगों को पूरा करने के लिए पानी के सही ढंग से वितरित करने की चुनौतियों को बढ़ा देती है।
अपने लाभ के लिए उद्योगपति या राजनेतिक पार्टी पर्यावरण संरक्षण को भूल जाते हैं। पर्यावरण प्रबंधन और नीति अनुसंधान संस्थान (ईएमपीआरआई) द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि बेंगलुरु के लगभग 85% जल निकाय औद्योगिक अपशिष्ट, सीवेज और ठोस अपशिष्ट डंपिंग से प्रदूषित हैं।
कानूनी और राजनीतिक मतभेद – कर्नाटक और पड़ोसी राज्यों के बीच जल बंटवारे पर विवाद वर्षों से चला आ रहा है , विशेष रूप से कावेरी जैसी नदियों के संबंध में इन सब में आम लोग के जीवन सबसे ज्यादा पिसता है।
Comments
Post a Comment