सामूहिक बलात्कार पीड़िता को 10 लाख मुआवजा, भारत में प्रतिदिन बलात्कार के 86 मामले

 झारखंड के दुमका जिले में पिछले सप्ताह कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक स्पेनिश महिला को जिला प्रशासन ने सोमवार (4.3.2024) को 10 लाख रूपए मुआवजा के रूप दिए और कहा मामले में त्वरित सुनवाई कर आरोपियों को सजा दिलाएंगे

 वहीं पीड़ित स्पेनिश महिला ने मंगलवार( 5.03.2024) को अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बिहार के रास्ते नेपाल रवाना होने से पहले मिडिया कर्मी से बात करते हुए कहा कि उसे भारत के लोगों से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि वह देश भर में लगभग 20,000 किलोमीटर की सुरक्षित यात्रा कर चुकी है , कहीं भी कोई समस्या नहीं हुआ़ और वह अपना विश्व दौरा जारी रखेंगी।

वहीं झारखंड पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा “भारत के लोग अच्छे हैं।  मैं लोगों को दोष नहीं देता, बल्कि अपराधियों को दोष देती हूं।  भारत के लोगों ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है और वे मेरे प्रति बहुत दयालु हैं।‘’

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2021 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 31,677 बलात्कार यानी प्रतिदिन औसतन 86 मामले, 2020 में 28,046 मामलों की तुलना में वृद्धि हुई, जबकि 2019 में 32,033 मामले दर्ज किए गए।

हम ऐसे समाज में जीते हैं जहां शिक्षा के नाम पे बस कागज़ के टुकड़े हाथ में थमा दिए जाते हैं, सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था शून्य है,महिलाओं के हिस्से वो कागज़ के टुकड़े भी नहीं आ पाते हैं p।किस _ किस को जिम्मेवार ठहराया जाए आधिकांश लोग  दोषी होंगे फिर वो नेता , गांव का सरपंच या किसी पद पर विराजमान रिश्वतखोर या कोई अपराधी सब एक हैं, बदलवा का एक ही मूलमंत्र है वो है अच्छी शिक्षा जो सबको मिले ।

Comments

Popular posts from this blog

साबुन जीवन का हिस्सा कैसे बना, आखिर ये साबुन कैसे काम करता है?

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

पोस्टमॉर्टम, समाज और कुछ खोखली धारणाएँ!