झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म
झारखंड के दुमका जिले में 1मार्च 2024 की देर रात एक स्पेनिश महिला नागरिक के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट इलाके की है।
पीड़िता अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी, तभी उसने दावा किया कि करीब 8-10 लोगों ने उसे रोका और बलात्कार करने के लिए उसे एक सुनसान जगह पर खींच लिया.
दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा, “रात करीब 10-11 बजे के बीच महिला ने मदद के लिए इलाके में गश्त पर निकली एक पुलिस वैन को रोका. महिला को खरोंच आई थी तो पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए जहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के रिपोर्ट ने पिछले साल महिलाओं के खिलाफ प्रत्येक वर्ष घरेलू हिंसा की 6,274 शिकायतें आईं। आंकड़ों के अनुसार दहेज उत्पीड़न की शिकायतें 4,797, छेड़छाड़ की शिकायतें 2,349, महिलाओं के प्रति पुलिस की उदासीनता की शिकायतें 1,618 और बलात्कार तथा बलात्कार के प्रयास की शिकायतें 1,537 रहीं।
Comments
Post a Comment