भारत का पहला AI शिक्षक ‘आइरिस’ लॉन्च
केरल के तिरुवनंतपुरम में आइरिस के आने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक विकास का लहर माना जा रहा है. मेकरलैब्स एडुटेक कंपनी के सहयोग से विकसित, आइरिस राज्य और संभवतः पूरे देश में पहला ह्यूमनॉइड रोबोट टीचर है. ये एआई इनोवेशन केटीसीटी हायर सेकेंडरी स्कूल से आया है, जो कडुवायिल थंगल चैरिटेबल ट्रस्ट की एक पहल है।
मेकरलैब्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में इस बहुभाषी एआई टीचर की क्षमताओं को देखा जा सकता है।नीति आयोग द्वारा शुरू की गई अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) परियोजना के तहत निर्मित, आइरिस में समाज में आधुनिक समाज कल्याण और विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा
तीन भाषाएँ बोलने और जटिल प्रश्नों से निपटने की क्षमता के साथ -साथ आवाज सहायता, इंटरैक्टिव शिक्षण मॉड्यूल, हेरफेर क्षमताएं और गतिशीलता शामिल है।
आधुनिक युग में हमें एआई जैसे नए इन्वोवेशन का हमेश स्वागत करना चाहिए लेकिन पूरा समय एआई पर निर्भर रहना इंसान के सोचने समझने और क्रिएटिविटी को ख़त्म करता है।
Comments
Post a Comment