जीवन को ‘सही तरीके से’ जीने की दौड़: क्या आप खुद को भूल रहे हैं? मनोविश्लेषक से जानिए क्या खो रहें?
रॉबर्ट जे. वाल्डिंगर, एक मनोचिकित्सक और मनोविश्लेषक हैं। उन्होंने जीवन के बारे में बताया है। मेरे द्वारा हिंदी में सरल रूप से लिखा गया है, जिसे आप अपने जीवन धारा में लाएं। आप इसे ‘अमर उजाला’ अखबार में पढ़ सकते हैं। सीखने का कोई समय नहीं होता, हर पल सीखें। यदि आपको अभी एक जीवन विकल्प चुनना पड़े, ताकि आप भविष्य में स्वास्थ्य और खुशी के रास्ते पर चल सकें, तो वह क्या होगा? ज्यादातर लोग अमीर बनने को प्राथमिकता देंगे। वहीं, कुछ लोग जीवन में प्रसिद्ध होने को सफलता मानते हैं। लोगों के शीर्ष लक्ष्यों में पैसा कमाना, सफल करियर बनाना, और प्रसिद्ध होना जैसे आम और व्यावहारिक लक्ष्य शामिल हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। भले ही आप एक समय बाद सब कुछ हासिल कर लें, पर ये चीजें अपने आप में खुशहाल जीवन की गारंटी नहीं देतीं। ऐसे लोग अक्सर खुद को पहले जैसा ही महसूस करते हैं। इस बीच, वे पूरे दिन इस सोच में डूबे रहते हैं कि हमें क्या खुशी देगा, हमें अपने जीवन में क्या चाहिए, और कौन जीवन को ‘सही तरीके से’ जी रहा है। हम अक्सर दूसरों की चकाचौंध को देखकर उनके जैसा बनने की ख्वाहिश में जीवन जीना भूल जाते ...