महाराष्ट्र गंजापन रहस्य: बाल झड़ने और नाखून गिरने की रहस्यमयी घटना से देश हैरान, सेलेनियम की अधिकता या कुछ और?

 महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बोंडगांव में दिसंबर 2024 के अंतिम दिनों और जनवरी 2025 के प्रारंभ में एक अजीब घटना घटी। सुबह जब लोग सोकर उठे, तो उन्होंने पाया कि उनके सिर पर बाल नहीं हैं। रातोंरात गंजे हो गए । यह गंजेपन का पहला मामला बोंडगांव से शुरू होकर आसपास के अन्य गाँवों में भी फैल गया। इसके बाद, देश के शीर्ष वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञ इस रहस्य को सुलझाने में जुट गए। करीब चार महीने बाद, अब वहाँ के लोग 'नाखून गिरने' की समस्या से जूझ रहे हैं।

वहीं अचानक से शुरूआत हुए गंजेपन की समस्या को लेकर उस समय पद्मश्री डॉ. हिम्मतराव बावस्कर ने बताया था कि गाँव में राशन के रूप में मिलने वाले गेहूं में सेलेनियम का स्तर अधिक था, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

आखिर ‘सेलेनियम का स्तर अधिक’ होने से क्या होता है? यदि आपके खाने में सेलेनियम जरूरत से ज्यादा है, तो इससे बालों का झड़ना,  नाखूनों का टूटना, त्वचा पर चकत्ते आदि हो सकते हैं। लेकिन अभी भी मूल कारण का पता नहीं चला है कि इतने सारे लोग अचानक गंजेपन और अब नाखून गिरने की समस्या से क्यों प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बुलढाणा जिले के प्रभावित गाँवों से जांच के लिए आवश्यक नमूने पहले ही एकत्र कर लिए हैं, और सभी को रिपोर्ट का इंतज़ार है ।

#MaharashtraNews #BuldhanaMystery #HairLossCase #SeleniumOverdose #MedicalInvestigation #ICMR #BondgaonNews #RareDiseaseIndia #गंजापन #सेलेनियम #Maharashtra #nailloss #Buldhana

Comments

Popular posts from this blog

एक मुखौटा

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

गोल्डन शावर ट्री: भारत की सड़कों पर सोने के आभूषण पहने ‘आरग्वध’