जीवन को ‘सही तरीके से’ जीने की दौड़: क्या आप खुद को भूल रहे हैं? मनोविश्लेषक से जानिए क्या खो रहें?

 रॉबर्ट जे. वाल्डिंगर, एक मनोचिकित्सक और मनोविश्लेषक हैं। उन्होंने जीवन के बारे में बताया है। मेरे द्वारा हिंदी में सरल रूप से लिखा गया है, जिसे आप अपने जीवन धारा में लाएं। आप इसे ‘अमर उजाला’ अखबार में पढ़ सकते हैं। सीखने का कोई समय नहीं होता, हर पल सीखें।

यदि आपको अभी एक जीवन विकल्प चुनना पड़े, ताकि आप भविष्य में स्वास्थ्य और खुशी के रास्ते पर चल सकें, तो वह क्या होगा? ज्यादातर लोग अमीर बनने को प्राथमिकता देंगे। वहीं, कुछ लोग जीवन में प्रसिद्ध होने को सफलता मानते हैं। लोगों के शीर्ष लक्ष्यों में पैसा कमाना, सफल करियर बनाना, और प्रसिद्ध होना जैसे आम और व्यावहारिक लक्ष्य शामिल हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। भले ही आप एक समय बाद सब कुछ हासिल कर लें, पर ये चीजें अपने आप में खुशहाल जीवन की गारंटी नहीं देतीं। ऐसे लोग अक्सर खुद को पहले जैसा ही महसूस करते हैं। इस बीच, वे पूरे दिन इस सोच में डूबे रहते हैं कि हमें क्या खुशी देगा, हमें अपने जीवन में क्या चाहिए, और कौन जीवन को ‘सही तरीके से’ जी रहा है। हम अक्सर दूसरों की चकाचौंध को देखकर उनके जैसा बनने की ख्वाहिश में जीवन जीना भूल जाते हैं। उनसे तुलना करके हमें लगता है कि हम कुछ खो रहे हैं। एक पुरानी कहावत है, हम हमेशा अपने अंदर की तुलना दूसरों के बाहरी रूप से करते हैं। इस नजरिये से आप अच्छा जीवन नहीं देख पाएंगे, या आपको लगेगा कि अच्छा जीवन सिर्फ दूसरों के लिए ही संभव है।
हमारा अपना जीवन शायद ही कभी उस तस्वीर से मेल खाता है, जो हमने अपने दिमाग में बनाई है कि एक अच्छा जीवन कैसा दिखना चाहिए। हमारा अपना जीवन हमेशा इतना अव्यवस्थित होता है कि बाहरी जीवन से तुलना करने पर वह कभी अच्छा नहीं लगेगा। सभी के लिए अच्छा जीवन एक जटिल जीवन है। अच्छा जीवन आनंदमय होता है, और चुनौतीपूर्ण भी। यह प्यार से भरा होता है, तो दर्द से भी। यह एक यात्रा है, कोई मंजिल नहीं, और यह जीवन के उतार-चढ़ाव के माध्यम से धीरे-धीरे सामने आती है। अच्छा जीवन कुछ ऐसा नहीं है, जो बस हो जाता है, बल्कि कुछ ऐसा है, जो समय के साथ लगातार बनता और अनुभव होता है। इसमें उथल-पुथल, शांति, हल्कापन, बोझ, संघर्ष, उपलब्धियां, विफलताएं, आगे की छलांग और भयानक गिरावट शामिल हैं। ‘ध्यान’ आपकी सबसे कीमती संपत्ति है, और इसे कैसे निवेश करना है, यह तय करना आपके सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है। अच्छी बात यह है कि आप यह निर्णय अभी, इसी क्षण, और कभी भी ले सकते हैं। खुशी के दो स्तंभ हैं। एक है प्यार। दूसरा है जीवन का सामना करने का ऐसा तरीका खोजना, जो प्यार को दूर न धकेले।

#RobertJWaldinger #रॉबर्टजेवाल्डिंगर  #LifeLessons #सीखतेरहो  #SimpleLifeWisdom #PsychologyInsights #हरपलसीखो

Comments

Popular posts from this blog

एक मुखौटा

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

गोल्डन शावर ट्री: भारत की सड़कों पर सोने के आभूषण पहने ‘आरग्वध’