S-400 'सुदर्शन चक्र' ने किया पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को नाकाम, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट

 पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के हवाई अड्डे सहित सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को भारत ने अपनी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। जम्मू संभाग के सांबा और पंजाब के अमृतसर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है।



S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

रूस निर्मित S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम, जिसे भारत में ‘सुदर्शन चक्र’ के नाम से जाना जाता है, ने इन हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रणाली 600 किलोमीटर की दूरी से लक्ष्यों को ट्रैक और 400 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के लक्ष्यों को नष्ट कर सकती है। भारत और रूस ने 35,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत पांच S-400 सिस्टम की खरीद के लिए समझौता किया था, जिनमें से तीन भारत को प्राप्त हो चुके हैं, और शेष दो 2026 तक मिलने की उम्मीद है।

हार्पी ड्रोन

हार्पी ड्रोन निगरानी, सटीक हमलों और रडार सिस्टम को निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन्हें ज़मीन या किसी विशेष क्षेत्र से लॉन्च किया जाता है, जो इलाके की निगरानी और लक्ष्यों की पहचान करने में सक्षम हैं। लक्ष्य की पहचान होने पर यह ड्रोन स्वचालित रूप से उसका पीछा कर विस्फोटक वारहेड के साथ हमला कर सकता है।


#IndiaStrikesBack

#S400SudharshanChakra

#Jammu

#MissileAttackFoiled

#AirDefenseSuccess

#HarpyDroneAttack

#PakistanMissileFail

#BlackoutInSamba

#RSZPuraArniaUnderAttack

#IndianAirDefense

#BreakingNewsIndia

#DefenseUpdates

#IndiaSecurity

Comments

Popular posts from this blog

साबुन जीवन का हिस्सा कैसे बना, आखिर ये साबुन कैसे काम करता है?

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

पोस्टमॉर्टम, समाज और कुछ खोखली धारणाएँ!