Posts

Showing posts from June, 2026

एक मुखौटा

भरोसे, प्रेम और आत्मविश्वास का मुखौटा ओढ़े इस समाज में मौजूद लोगों को न तो कोई एआई पहचान पाएगा और न ही कोई इंसान। कोई सच्चा प्रेमी इतना कठोर और निर्दयी कैसे हो सकता है कि किसी की जान लेने में एक पल की भी देरी न करे? इस आधुनिक, तेज़-रफ़्तार दुनिया में लोग केवल बाहर से स्वयं को सुव्यवस्थित और आकर्षक दिखाना चाहते हैं। अंग्रेज़ी लहजा, औपचारिकता का एक स्पर्श और रील्स की दुनिया को वास्तविक बनाने की जद्दोजहद—यही उनकी पहचान बनती जा रही है। लेकिन भीतर से वे खोखले होते जा रहे हैं, जहाँ इंसानियत और संवेदनशीलता का अभाव साफ़ दिखाई देता है। जितनी तेज़ी से मोबाइल फ़ोन के फीचर नहीं बदलते, उससे कहीं अधिक तेज़ी से लोगों ने अपने भीतर के रावण को राम का रूप देने की कला सीख ली है। आज भरोसा, प्रेम और आत्मविश्वास भी कई बार केवल एक मुखौटा बनकर रह गए हैं, जिसके पीछे वास्तविक व्यक्तित्व छिपा होता है। इसलिए भरोसे, प्रेम और आत्मविश्वास के इस मुखौटे से धोखा नहीं खाना चाहिए। घर-परिवार और समाज के सजग लोगों को मनोवैज्ञानिक, नैतिक और विश्वास की दूरबीन से हर परिस्थिति और हर व्यक्ति को बड़ी बारीकी से समझने का प्रयास करना...