Posts

Showing posts from September, 2026

गेहूं में जौ की तरह छिपा भ्रष्टाचार

गेहूं में जौ की तरह छिपा भ्रष्टाचार अपने आप से पूछिए, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगे, तो आप उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे? भ्रष्टाचार के जो सरकारी आंकड़े होते हैं, वे बहुत हिम्मत के बाद सामने आते हैं। वे शासन-व्यवस्था के भीतर ‘गेहूं में जौ’ की तरह होते हैं। भ्रष्ट लोग अच्छे और ईमानदार लोगों के बीच इस तरह घुले-मिले रहते हैं कि आम लोगों को वे बगैर गौर किए नजर नहीं आते। और जब नजर आते हैं, तब तक शासन-व्यवस्था का एक हिस्सा खा चुके होते हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण हकीकत पेश करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी 70,584 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, इनमें से करीब 65 हजार शिकायतों का 31 दिसंबर, 2025 तक निपटारा कर दिया गया। इसके साथ ही, कुल लंबित शिकायतों में करीब दो हजार शिकायतें निर्धारित तीन महीने से अधिक समय से लंबित हैं, जो चिंताजनक है। ये आंकड़े उन लोगों के हैं, जिन्होंने हिम्मत दिखाई, चीजों को समझा और अपने हक की लड़ाई लड़ी। लेकिन इससे भी बड़ी संख्या में भारत के गांवों, कस्बों और शहरों में ...