डेल ने भारत में लॉन्च की AI-पावर्ड पीसी की नई रेंज, इसमें हैं कई खूबियां
डेल एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी है जो कंप्यूटर उत्पादों और सेवाओं का विकास, बिक्री और मरम्मत करती है, कम्पनी ने सोमवार 8.04.2024 को भारत में एआई सक्षम उपभोक्ता पीसी की नवीनतम लाइन पेश की ।XPS 14 और 16, ऐलियनवेयर m16 R2 और इंस्पिरॉन 14प्लस शामिल है। नवीनतम इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ डिवाइस तैयार किया गया है,जिससे कारगार प्रदर्शन और दक्षता के लिए एकीकृत कृत्रिम बुद्धिमता (AI) की सुविधा भी है ।
Alienware m16 R2 में
शानदार गेमिंग अनुभव के लिए नए Intel Core Ultra H सीरीज
प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 सीरीज ग्राफिक्स हैं जो
बिना हिचक के चलाता है। डिवाइस में स्टेल्थ मोड फीचर भी है,
इंस्पिरॉन 14 प्लस में इंटेल कोर
अल्ट्रा प्रोसेसर तक की सुविधा है, इसमें
बिना रुकावट वीडियो चैट के साथ उन्नत एआई शोर कम करने वाली प्रणाली है, जो इसे
वर्क फ्रॉम होम के साथ साथ गेम फ्रॉम होम
यानी काम और मनोरंजन दोनों उद्देश्यों के
लिए है।
सबसे जरूरी बात कितने में आएगा तो,XPS 16 (9640) की कीमत ₹2,99,990 से शुरू होती है, वहीं
XPS 14 (9440) की कीमत ₹1,99,990 है। Alienware m16
R2 की कीमत ₹1,49,999 है, और Inspiron 14 Plus (7440) की कीमत ₹105,999 है। नए XPS डिवाइस 25 अप्रैल, 2024
से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, और Alienware m16 R2 9 अप्रैल,
2024 से उपलब्ध होगा।

Comments
Post a Comment