ताइवान भूकंप में 13 लोगों की मौत और 1140 से अधिक घायल: रोजर बना रक्षक


 ताइवान में बुधवार 3.04.2024 को 25 वर्ष के इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया । भूकंप मापन स्केल पर 7.4 रही और इस भूकंप के वजह से 13 लोगों की मौत हो गई और 1,140 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ताइवान के हुलिएन सिटी से 18 किलोमीटर क्षेत्रफल तक भूकंप का प्रभाव देखनें को मिला ।इस भूकंप की गहराई लगभग 34.8 किलोमीटर रही । भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5 बजकर 28 मिनट में आए भूकंप ने कई इमारतें और घरों को मिट्टी मिला दिए।

एक पूर्व ड्रग-सूंघने वाला कुत्ता जिसका नाम रोजर है,अभी मसीहा की तरह काम कर रहा है ,जिसने बहुत दोस्ताना होने के कारण अपनी नौकरी खो दी थी, भूकंप के प्रभाव में आए शहर में अभी भी कई लोग फंसे हैं, जिनकी तलाश कर रहे ताइवान बचाव दल के साथी बना हुआ है।

 ताइवान में एक विडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं,जिसमे रोजर कुछ सुराग ढूंढ रहा है और उसके भ्रमित चेहरे को देखकर हैंडलर को लगा कि कुछ गड़बड़ है,और फिर उन्होंने पीड़ित को ढूंढ निकाला। वहीं अभी बचाव दल फंसे लोगों को बचाव कर रही है ।


Comments

Popular posts from this blog

साबुन जीवन का हिस्सा कैसे बना, आखिर ये साबुन कैसे काम करता है?

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

पोस्टमॉर्टम, समाज और कुछ खोखली धारणाएँ!