Posts

Showing posts from April, 2024

ताइवान भूकंप में 13 लोगों की मौत और 1140 से अधिक घायल: रोजर बना रक्षक

Image
 ताइवान में बुधवार 3.04.2024 को 25 वर्ष के इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया । भूकंप मापन स्केल पर 7.4 रही और इस भूकंप के वजह से 13 लोगों की मौत हो गई और 1,140 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ताइवान के हुलिएन सिटी से 18 किलोमीटर क्षेत्रफल तक भूकंप का प्रभाव देखनें को मिला ।इस भूकंप की गहराई लगभग 34.8 किलोमीटर रही । भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5 बजकर 28 मिनट में आए भूकंप ने कई इमारतें और घरों को मिट्टी मिला दिए। एक पूर्व ड्रग-सूंघने वाला कुत्ता जिसका नाम रोजर है,अभी मसीहा की तरह काम कर रहा है ,जिसने बहुत दोस्ताना होने के कारण अपनी नौकरी खो दी थी, भूकंप के प्रभाव में आए शहर में अभी भी कई लोग फंसे हैं, जिनकी तलाश कर रहे ताइवान बचाव दल के साथी बना हुआ है।  ताइवान में एक विडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं,जिसमे रोजर कुछ सुराग ढूंढ रहा है और उसके भ्रमित चेहरे को देखकर हैंडलर को लगा कि कुछ गड़बड़ है,और फिर उन्होंने पीड़ित को ढूंढ निकाला। वहीं अभी बचाव दल फंसे लोगों को बचाव कर रही है ।

उगादी, गुड़ी पड़वा और बिहू वसंत और प्रकृति के कायाकल्प का प्रतिक है: राज्यपाल

Image
 मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने 9.04.2024 को राजभवन में उगादी, गुड़ी पड़वा और बिहू के उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। हिंदू विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर के वर्ष से 57 वर्ष आगे चलता है,यानी वर्तमान में 2081 चल रहा है।ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि बनी थी और इसी दिन भारतवर्ष में कालगणना भी शुरू हुई थी। ये नव वर्ष प्रकृति नवीनता का अहसास करती है, आम के पेड़ो में मंजर से फलों के फलने की शुरआत होती है , पुराने पत्ते बिखर कर नए सिरे से निखर रहे होते हैं। राज्यपाल ने ‘उगादी’ के अवसर पर खुशी जाहिर की, जो एक नए युग की शुरुआत और एक नई शुरुआत का प्रतीक एक पारंपरिक त्योहार है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार वसंत और प्रकृति के कायाकल्प का प्रतीक है, इसलिए इसे विभिन्न अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है जैसे कि नए कपड़े पहनना, घरों को आम के पत्तों और रंगोली से सजाना, उत्सव के भोजन की तैयारी, प्रार्थना, प्रसाद, बधाई और आशीर्वाद। इन त्यौहारों के बारे में राज्यपाल ने कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न फसल त्यौहार मनाता है, जिनमें स...

डेल ने भारत में लॉन्च की AI-पावर्ड पीसी की नई रेंज, इसमें हैं कई खूबियां

Image
डेल एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी है जो कंप्यूटर उत्पादों और सेवाओं का विकास, बिक्री और मरम्मत करती है, कम्पनी ने सोमवार 8.04.2024 को भारत में एआई सक्षम उपभोक्ता पीसी की नवीनतम लाइन पेश की । XPS 14 और 16, ऐलियनवेयर m16 R2 और इंस्पिरॉन 14प्लस शामिल है। नवीनतम इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ डिवाइस तैयार किया गया है,जिससे कारगार प्रदर्शन और दक्षता के लिए एकीकृत कृत्रिम बुद्धिमता ( AI) की सुविधा भी है । Alienware m16 R2 में शानदार गेमिंग अनुभव के लिए नए Intel Core Ultra H सीरीज प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 सीरीज ग्राफिक्स हैं जो बिना हिचक के चलाता है। डिवाइस में स्टेल्थ मोड फीचर भी है, इंस्पिरॉन 14 प्लस में इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर तक की सुविधा है,   इसमें बिना रुकावट वीडियो चैट के साथ उन्नत एआई शोर कम करने वाली प्रणाली है, जो इसे वर्क फ्रॉम होम के साथ साथ   गेम फ्रॉम होम यानी काम और   मनोरंजन दोनों उद्देश्यों के लिए   है। सबसे जरूरी बात कितने में आएगा तो, XPS 16 (9640) की कीमत ₹2,99,990 से शुरू होती है, वहीं XPS 14 (9440) की कीमत ₹1,99,990 है। Alienware ...

नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की ,भारत में हर चौथा शराबी हिसंक

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने 6 अप्रैल 2024 की रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद शव के साथ सो गया। कामाक्षीपाल्या पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल की रात को रंगनाथपुरा में नेत्रावती (32) ने शराब पीने की आदत को लेकर झगड़ा की उसके पति वेंकटेश ने गुस्से में साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के अगले दिन रविवार को सुबह करीब 7 बजे, उनके नौ वर्षीय बेटे ने अपनी मां को पुकारता रहा और जगाने की कोशिश की और जब वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी, तो वह जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद आस पास के पड़ोसी, घर पहुंचे और नेत्रावती को मृत पाया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दि ,वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच चल रही है। भारत में शराब पीने वाला हर चौथा मारपीट पर उतारू हो जाता है यह इंडिया टुडे में छपे लेख में मौजूद है,हम और आप इसी समाज में रहते हैं जहां जब भी कोई जुलूस, शादी,हर दिन पीने वाले व्यक्ति,या किसी खास मौके पर पीने वाले लोग इनमें से अधिकांश लोग शराब के हालात में हिंसक हो जाते हैं ।

झारखंड की विरासत को नए जीवन की जरूरत

Image
दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियां महज सुन्दरता का प्रतिक भर नही है। यह दीवारें झारखंड की समृद्ध विरासत का प्रतिक है जिसे पदमा किला के नाम से लोग जानते हैं,इमारते किसी भी परंपरा और इतिहास का जीता जागता गवाह होती हैं ,यह अपने दौर के समाज और परिवेश सांस्कृतिक महत्व के साथ साथ ऐतिहासिकता का बोध भी करती हैं। सदियों पुरानी धरोहर आज भी गौरवशाली इतिहास और परंपरा की याद दिलाती हैं।सबके हिस्से की यादें और कहानियों को अपने अंदर समेटे ये खुबसूरत धरोहर रख रखाव के कमी के कारण दम तोड़ने लगी हैं। झारखंड के हजारीबाग जिले से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पदमा किला है,प्रत्येक दिन लोगो को अपने और आकर्षित करता रहता है ,हर उम्र के लोग इस खुबसुरत इमारत को देखने आते हैं ।राज किला परिसर काफी बड़ा है, यहां एक हवामहल और चारो तरफ से सीढियों से घिरा हुआ रानी तालाब भी स्थित है। पदमा राजघरने की खूबसूरत धरोहर अब दम तोड़ती सूरत में दिखाई दे रही है। झारखंड की सरकार या राजघराने के मुखिया सौरभ नारायण सिंह को लुप्त हो रहे पदमा किला को बचाना चाहिए इसे संरक्षित करने की जरूरत है, अब धीरे धीरे दीवारे टूट रही है और खंडहर...

होली: जीवन में नए रंग भरती है

होली सुनते ही मन में उमंग और उत्साह की लहरें दौड़ने लगती है और मन प्रसन्न हो जाता है ,एक अलग दृश्य हमारे मन में नाम सुनते ही बनाने लगता है,जो काफी खुबसूरत होता,यह खुबसूरत दृश्य करोड़ों भारतीयों के मन में अरबों प्रकार के तस्वीरें बनाते हैं,यह रंगों का त्योहार है,जिसे बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत, वसंत का आगमन का प्रतीक है। इस साल 25 मार्च को होली मनाया गया।   होली की शुरुआत पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप नामक एक राजा जो अपने प्रजा को कहता था की तुम सब मेरी पूजा अर्चना करो। उस राज्यतंत्र में वहां के लोगों पर अपनी विचार थोपता और समाज को नुकसान पहुंचता था। हिरण्यकश्यप का एक पुत्र था जिसका नाम प्रह्लाद था, जो भगवान विष्णु का परम भक्त था। राजा को यह पसंद नहीं था क्योंकि,वह चाहता था कि प्रह्लाद भगवान विष्णु में अपनी आस्था छोड़ दे और उनकी पूजा करना बंद कर दे। जब प्रह्लाद ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो हिरण्यकश्यप ने उसे कई बार   मारने की कोशिश की।   हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को एक दिव्य वरदान प्राप्त था कि वह आग से नहीं जलेगी।...

एक राष्ट्र,एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को सौंपी रिर्पोट

  एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 14 मार्च को 18,626 पन्नों की रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। कमेटी ने 6 महीनों से अधिक समय तक रिसर्च करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है, रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2029 में देश में एक साथ चुनाव कराने की बात   कही गई है, इसके लिए संभव   हो सकता है कि संविधान के अनुच्छेदों में संशोधन करने के बाद लोकसभा, विधनसभा और लोकल चुनाव के लिए एक ही मतदाता सूची रखने की बात शामिल है। केमटी के रिपोर्ट्स और इसके पक्ष में बात करने वाले कहते हैं, कम लागत से एक बारी चुनाव होगी, जिससे पैसे की बचत होगी,मतदाता मतदान में वृद्धि देखने को मिलेगा और साथ ही पार्टियां   कम चुनावों प्रचार करेंगे,जिससे समाज कल्याण में   शासन करने के लिए अधिक समय समर्पित कर सकेंगे।   देश के 47 राजनीतिक दलों ने एक राष्ट्र,एक चुनाव पर अपनी राय कमेटी को दी, इसमें से 32 पक्ष में ,जबकि15 विपक्ष में मत रखें हैं। आगमी चुनाव यानी 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जा सकते ...