ISRO का INSAT-3DS सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च , मौसम वा आपदा पूर्वानुमान के लिए बेहतर

 भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 17 फरवरी, 2024 को GSLV-F14/INSAT-3DS मिशन का प्रमोचन हुआ, जिसका उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी को पहले से और समझने के लिए क्षमताओं में वृद्धि करना है।

 इस प्रमोचन का उद्देश्य वा डिजाइन तैयार किया गया है की लगभग 10 वर्षों तक अंतरिक्ष में संचालित हो , और भारत के पर्यावरण निगरानी, समुद्री अवलोकन, मौसम पूर्वानुमान और आपदा राहत कार्यों को बढ़ावा देने में इस्तेमाल हो। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार शाम 5:35 बजे उड़ान भरी।

 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के विभिन्न विभाग जैसे भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), राष्ट्रीय मध्यम-सीमा मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) विभिन्न अन्य एजेंसियां और संस्थान बेहतर मौसम पूर्वानुमान और मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए INSAT-3DS सैटेलाइट डेटा का उपयोग करेंगे।

 

प्राकृतिक आपदाओं के चपेट में आने से इंसानों के साथ जीव जंतु भी प्रभावित होते हैं ,इनके मरने के आंकड़े कई बार दर्ज़ नही होते हैं, INSAT-3DS सैटेलाइट डेटा का उपयोग से होने वाले पूर्वानुमान से आपदाओं से बचा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

साबुन जीवन का हिस्सा कैसे बना, आखिर ये साबुन कैसे काम करता है?

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

पोस्टमॉर्टम, समाज और कुछ खोखली धारणाएँ!