झारखंड में राजनीतिक घमासान के उपरांत नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन
झारखंड की राजनीति में उथल - पुथल देखने को मिला जब हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ज़मीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया. हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा ,वहीं उनके पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार 2 फ़रवरी को झारखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
वहीं मौजुद शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सत्यानंद भोक्ता और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
बहुमत परीक्षण में सोमवार 5 फ़रवरी को विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में कुल 47 विधायकों ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का हाथ थामा , जबकि विपक्ष के हिस्से आए 29 वोट । गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा है।
Comments
Post a Comment