मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उदास ने 72 वर्ष के उम्र में अंतिम सांस ली
मशहूर ग़ज़ल गायक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पंकज उधास, जिन्होंने अपनी आवाज़ से फिल्म जगत से जुड़ते हुए के लोगों के दिलो में हमेश रहे “ चांदी जैसा रंग है और चिट्ठी आई है जैसे कई गानों के लिए जाने जाते हैं,लंबी बीमारी के वजह से 26फ़रवरी 2024 को 72 वर्ष के उम्र में निधन हो गया
उनकी बेटी नायाब उधास ने निधन की जानकारी इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से दी उन्होंने लिखा “बहुत भारी मन से, हम लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्म श्री पंकज उधास के दुखद निधन की सूचित करते हुए दुखी हैं।
पंकज उधास के पीआर ने मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा कि पंकज उदास जी ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल, बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए 10 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किस बीमारी से वो पीड़ित थे वो अभी तक सामने नहीं आ पाया है।
Comments
Post a Comment