दूसरों में अच्छाई देखिए, तो जीवन सुंदर बन जाता है
हम सभी अलग-अलग हैं। इसलिए किसी को आंकें नहीं, बल्कि उन्हें समझें, और अपने सपनों का जीवन जिएं। अपना समय क्रोध, पछतावे, चिंता और दुर्भावना में बर्बाद न करें। चूंकि जीवन बहुत छोटा है, इसलिए अपना समय उन लोगों पर बर्बाद मत करें, जो आपका सम्मान नहीं करते, आपकी सराहना नहीं करते और आपको महत्व नहीं देते। खुद पर विश्वास रखें। आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा बहादुर हैं। जितना जानते हैं, उससे कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली हैं और जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा सक्षम हैं। साथ ही यह भी याद रखें कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है। हो सकता है कि आपके लिए इसका कोई मतलब न हो, लेकिन उनके लिए इसका बहुत मतलब हो सकता है।
अपने आप को केवल तभी बदल और बेहतर कर सकते हैं, जब आप अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर कदम रखते हैं। सफलता यह नहीं है कि आप कितनी ऊंचाई पर पहुंचे हैं, बल्कि यह है कि आप दुनिया में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह तभी संभव है, जब आप वह काम करते हैं. जो सही है, न कि वह, जो आसान या लोकप्रिय है। सबसे कठिन समय अक्सर आपको जीवन के सबसे बेहतरीन पलों की ओर ले जाते हैं। इसलिए चलते रहें। कठिन परिस्थितियां अंत में लोगों को मजबूत बनाती हैं। जब हम दूसरे लोगों में अच्छाई देख पाते हैं, तो जीवन अधिक आसान और सुंदर हो जाता है। इसलिए हम किसी के जीवन के सबसे अंधेरे क्षणों में मोमबत्ती जलाना सीखें। वह प्रकाश बनें, जो दूसरों को देखने में मदद करे। यही वह चीज है, जो जीवन को ज्यादा सार्थक बनाती है।
अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लें, इसे कभी भी दूसरे लोगों के हाथों में न सौंपें। आप दूसरों के व्यवहार को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन इसका चुनाव आप हमेशा खुद कर सकते हैं कि आप उस पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे। प्रत्येक दिन की शुरुआत सकारात्मक विचार और आभारी हृदय से करें। अपने दिल में यह विश्वास रखें कि आप जुनून, उद्देश्य, जादू और चमत्कारों से भरा जीवन जीने के लिए बने हैं। अपने दिल की सुनें, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और दूसरे क्या सोचते हैं, इसकी परवाह करना बंद कर दें। महान चीजें उनके साथ घटित होती हैं, जो विश्वास करना, प्रयास करना, सीखना और आभारी होना नहीं छोड़ते हैं।
दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें। हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें, ताकि आप कल से बेहतर बन सकें और अपने आस-पास के लोगों और दुनिया की सेवा कर सकें। असली बदलाव शुरू में मुश्किल होता है, लेकिन अंत में शानदार होता है। बदलाव उसी क्षण शुरू होता है, जब आप हिम्मत जुटाते हैं। ईमानदारी का मतलब है, सही व सच्चा काम करना और जैसा आप कहते हैं, वैसा करना। और सही काम तब करना चाहिए, जब कोई आपको देख न रहा हो। कोई भी व्यक्ति जीवन की परीक्षाओं से मुक्त नहीं है, लेकिन हर कोई हमेशा हर चीज में कुछ न कुछ सकारात्मक खोज सकता है, यहां तक कि सबसे बुरे समय में भी।
हमारे पास जो कुछ भी है, हम उसकी तब तक सराहना नहीं करते, जब तक वह खत्म नहीं हो जाता। हम किसी चीज की तब तक प्रशंसा नहीं करते, जब तक कि हम कुछ घटनाओं का अनुभव नहीं कर लेते। हम अपने माता-पिता की परेशानियां तब तक नहीं समझते, जब तक कि खुद माता-पिता नहीं बन जाते।
जो है, उसके लिए आभारी रहें
आपके पास अभी जो कुछ भी है, उसके लिए आभारी रहें और किसी भी चीज को हल्के में न लें। आपको किसी को पसंद करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसे व्यवहार की अपेक्षा आप खुद के लिए चाहते हैं।
यह ( Roy T. Bennett) के विचार हैं। इन्हें हिंदी में मेरे द्वारा सरल भाष में लिखा गया है । धन्यवाद
Comments
Post a Comment