गंगा एवं अन्य नदियाँ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं

 बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) द्वारा 26 फ़रवरी 2024 को नदियों के स्वास्थ्य पर वार्षिक रिपोर्ट जारी किया और हाल ही में विधानसभा में पेश की गई जिसमें राज्य से गुजरने वाली गंगा सहित लगभग सभी प्रमुख नदियां नहाने के लिए असुरक्षित हैं।

27 जिलों के क़रीब से गंगा, सोन, कोसी, बागमती आदि नदियों के 98 बिंदुओं पर नमूना जांच के  आधारित रिपोर्ट में पानी में मलीय कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया (Faecal Coliform Bacteria) की अत्यधिक उपस्थिति देखी गई.

एमपीएन, एक सांख्यिकीय विधि है, जिसका उपयोग किसी नमूने, आमतौर पर भोजन या पानी में किसी विशेष सूक्ष्मजीव की व्यवहार्य कोशिकाओं की संख्या का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। इस विधि के सहयोग से अनुमान लगाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मानना है कि 1000 एमपीएन/100 मिलीलीटर से अधिक मलीय कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया वाले नदी के पानी का उपयोग फसलों की सिंचाई के लिए भी नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि कच्चे कृषि उत्पाद लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में ला सकते हैं।

नीति आयोग की समग्र जल प्रबंधन सूचकांक (सीडब्ल्यूएमआई)  रिपोर्ट 2018 में कहा गया है कि सुरक्षित पानी की अपर्याप्त पहुंच के कारण हर साल लगभग दो लाख लोगों की मौत हो जाती है। जल और स्वच्छता के अभाव में  बच्चे गंभीर कुपोषण और विकास में कमी से पीड़ित हैं। बच्चों की मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण दस्त है, जिनमें से अधिकतर जल से संबंधित रोग हैं।

Comments

Popular posts from this blog

साबुन जीवन का हिस्सा कैसे बना, आखिर ये साबुन कैसे काम करता है?

क्या नंगे पांव चलना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए ग्राउंडिंग के राज!

पोस्टमॉर्टम, समाज और कुछ खोखली धारणाएँ!