किसान को उसके कपड़ों के कारण मेट्रो में चढ़ने से रोका
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक किसान को उसके कपड़ों के कारण राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन में चढ़ने से रोकने का वीडियो सामने आया। इसके के बाद 26 फ़रवरी 2024 को बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (बीएमआरसीएल) ने एक सुरक्षा पर्यवेक्षक को बर्खास्त कर दिया।
घटना 18 फरवरी को राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन में
घटी। वहां मौजूद यात्री ने इस घटना की
वीडियो बना ली थी, जिसे 24 फरवरी को सोशल मीडिया में साझा किया गया , मेट्रो
स्टेशन में मौजूद व्यक्तियों ने इस मामले में हस्तक्षेप किया साथ ही इस बात पर जोर
डाला कि किसान के कपड़ों या उससे कोई खतरा नहीं हो सकता। किसान के पास मेट्रो की
टिकट भी है , इसके साथ ही वह बीएमआरसीएल (BMRCL) के सभी
मानदंडों और सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन नहीं कर रहा है.
किसी के काम और उसके पोशाक को देखकर उसको अपने से
नीचा समझना अमानवीय व्यवहार है,देश के अन्नदाता हमारे किसान हैं,जो फसल उगते हैं
वो बीना किसी भेदभाव के अपने हिस्से के अनाज जानवरो, पंछिओ से लेकर के इंसानों के
थाली तक पहुंचते हैं। बीएमआरसीएल को उस सुरक्षाकर्मी को नौकरी से नही निकला चाहिए
उसे सिखाना चाहिए इज़्जत करना हमारे किसान,मजूदुर , सफाईकर्मी को जो अपने हिस्से का काम पूरा करते है ताकि देश
का नाम हो और उनके बच्चे पढ़ सकें
Comments
Post a Comment