Posts

Showing posts from September, 2024

एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें, जहां हम पहुंचना चाहते हैं

 साठ की उम्र तक पहुंचना मेरे लिए एक उपलब्धि है, क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ सकूंगा। मैं 21 वर्ष का था, जब पता चला कि मुझे एएलएस नामक बीमारी है और तभी डॉक्टरों ने कह दिया था कि मैं कुछ ही वर्षों का मेहमान हूं। मुझे यह जानकर बहुत झटका लगा था, लेकिन मेरे वैज्ञानिक दिमाग ने मुझे संभाला। मैंने सोचा कि चूंकि मुझे कुछ ही वर्ष जीना है, इसलिए समय मेरे लिए बहुमूल्य है। मैंने सोचा कि लोग जितना पूरी जिंदगी में नहीं कर पाते, वह मैं कुछ वर्षों में कर दूंगा। मैंने हर सेकेंड का उपयोग करने की ठान ली। ब्रह्माण्ड मुझे शुरू से ही आकर्षित करता था। लेकिन मेरी जो हालत थी, उसमें मैंने पूरे ब्रह्मांड की यात्रा अपने मन के भीतर ही की। असल में, मैं जानना चाहता था कि ब्रह्मांड काम कैसे करता है। बिग बैंग और ब्लैक होल में भी मुझे दिलचस्पी थी, इसलिए मैंने इन्हें समझने से शुरुआत की। सब कहते हैं कि मैंने बहुत कुछ किया, लेकिन मुझे लगता है कि यह भौतिक विज्ञान की चुनौतियां ही थीं, जिनकी वजह से मैं इतना लंबा जी पाया। चुनौतियां अभी भी हैं। कई बड़े सवाल खोजे जाने के इंतजार में हैं। इसलिए मुझे लगता...