Posts

Showing posts from June, 2024

पाइप से पानी लीकेज और परीक्षा से पहले पेपर लीक : हानिकारक

 महाराष्ट्र की राजधानी में मात्र 3.7 मिमी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप सामान्य 9 मिमी से 59% कम वर्षा हुई। इस पानी कमी के खतरे को भांपते हुए, बीएमसी अधिकारियों ने शहर में पानी की कटौती की एक श्रृंखला को लागू करने के निर्णय की घोषणा की उन्होंने पहले 5 प्रतिशत और बाद में 5 जून से 10 प्रतिशत कटौती की बात कही। बोरिवली के एक्सर डोंगरी में लगभग 12 हज़ार लोग रहते हैं। एक बुजुर्ग महिला बताती हैं,कि वो काफी सालों से पानी की समस्या से जूझ रही हैं,अभी वो 70 साल की हो गई है और आज भी वो पानी के लिए संघर्ष कर रही है। देश में चारों तरफ भीषण गर्मी के चलते सरकारों ने स्कूलों में छुट्टी दे दिए ताकि बच्चे घरों में भीषण गर्मी से सुरक्षित रहे। वहीं दूसरी तस्वीर को कोई जल्दी दिखता नहीं और जो सरकार की नाकामी है,जहां बच्चे दिनभर पानी के लिए टैंकर के पीछे भागते फिरते हैं। न बच्चे गर्मी से बच पाते हैं और न ही सही से पढ़ाई कर पाते हैं। यह कहीं न कहीं पूरे सिस्टम की लापरवाही है। लगभग 25% से ज्यादा मुंबई के सड़कों पर पानी लीकेज होती है,जो पानी बर्बाद हो जाती है।  महाराष्ट्र के कई गांवों में लोग कुएं स...

बहु-विषयक शिक्षा है छात्रों के लिए उजाला की नई किरण

  भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (एनईपी) शिक्षा क्षेत्र में परिवर्तन की एक उजाला की नई किरण है, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की कल्पना करती है। यह परिवर्तन की कल्पना बहु-विषयक शिक्षा (मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन) के मदद से हमारे युवाओं को वर्तमान और भविष्य की विविध राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। बहु-विषयक शिक्षा एक लचीला पाठ्यक्रम है, जो अलग-अलग विषयों को समझने और सीखने के लिए सुविधा प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सामाजिक, शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक और नैतिक क्षमताओं को एक साथ मिलाकर विकसित करना है। एक साथ विभिन्न विषयों के शिक्षक एक व्यापक पाठ्यक्रम का निर्माण करते है, इस विधि से विघार्थियों को विभिन्न विषयों को बारिकी से समझने का मौका मिलता है, जिससे उलझे हुए मुद्दों की गहरी समझ पैदा होती है। भारत देश विविधताओं मे एकता का रुप है,वैसे ही विभिन्न विषयों के शिक्षक एक साथ नए तकनीकों का प्रयोग से पाठ्यक्रम डिजाइन पर जार देते हैं, तो छात्रों मे विषय वस्तु की अधिक समझ विकसित होगा।     बहु-विषयक शिक्षा कैसे ...