Posts

Showing posts from October, 2024

कुत्तों की आंखे क्या कहती हैं

 कुत्ता न केवल  हमारा साथी है, बल्कि मानव समाज में उन्होंने काफी उपयोगी भूमिकाएं भी अदा की हैं। आपको शायद इस पर भरोसा ना हो, लेकिन आधुनिक शोधों से पता चलता है कि जब एक कुत्ता और एक इंसान एक दूसरे की आंखों में देखते हैं, तो उनके दिमागों में एक तरह का तालमेल स्थापित हो जाता है। चीन के शोधकर्ताओं द्वारा हाल में किया गया शोध पहली बार विभिन्न प्रजातियों के बीच ‘न्यूरल कपलिंग’ की अवधारणा को सामने लाता है। दरअसल, जब दो या अधिक व्यक्तियों की मानसिक गतिविधियों में एक तरह का सामंजस्य पाया जाता है, तो इसे न्यूरल कपलिंग कहते हैं। इसमें एक तरह का संवाद छिपा होता है। यही न्यूरल कपलिंग तब सामने आती है, जब चूहे, चमगादड़, मनुष्य या अन्य प्रजातियां एक दूसरे के साथ संवाद करती हैं। इन संवादों को समझने से प्रजातियों के आंतरिक संवाद का तरीका और उनका सामाजिक व्यवहार समझ में आता है। लेकिन यह पहली बार है कि इस तरह का दिमागी तालमेल दो भिन्न प्रजातियों में देखने को मिला है। उल्लेखनीय है कि कुत्ता उन पहले जानवरों में से है, जिन्हें मनुष्य ने सबसे पहले कुत्ते पालतू बनाया था। उनका हमारे साथ रहने का एक लंबा...